आगरालीक्स… आगरा में एक जुलाई से ट्रैफिक नियम तोडने पर घर पर पोस्ट से चालान पहुंचेगा, शहर में 17 प्वाइंट पर पुलिस कर्मी खडे रहेंगे, वे कैमरे से फोटो खींचेंगे और घर चालान पहुंच जाएगा। आगरा में यह अभियान एक जुलाई से शुरू होगा, एक दिन में 2500 फोटो चालान भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
आगरा में ट्रैफिक नियमों को लेकर एसएसपी अमित पाठक सख्त हैं, उन्होंने हेलमेट के लिए पुलिस कर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर अभियान शुरू किया। इसका असर भी दिखाई देने लगा है, सडक पर अधिकांश वाहन चालक हेलमेट पहने दिखाई देते हैं। मगर, हेलमेट के साथ ही कार में सीट बेल्ट से लेकर, शीशे की स्क्रीन काली करना और नंबर प्लेट पर नंबर स्टाइल में लिखना सहित तमाम तरह के यातायात के नियमों को तोडा जा रहा है।
एक जुलाई से अभियान, घर पहुुंचेगा चालान
एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि यातायात के नियमों का पालन न करने वालों का चालान काटने के लिए एक जुलाई से अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त 75 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। हर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा, इस बार कैमरे से पफोटो लिया जाएगा, यातायात के नियम तोडने पर घर पफोटो युक्त चालान भेजा जाएगा। एक बार चालान होने के बाद दोबारा यातायात के नियम तोडने पर चालान की राशि ज्यादा होगी।
अब छह माह में साढ़े चार लाख फोटो चालान करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सभी थानों को भी इसका जिम्मा दिया गया है।
इस तरह घर पहुंचेगा चालान
इसके लिए दो कंप्यूटर ट्रैफिक लाइन में लगवाए गए हैं। दो कंप्यूटर एसपी सिटी और एक-एक कंप्यूटर एसपी पश्चिम, एसपी पूर्वी के कार्यालय में लगवाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी कैमरे में वाहन का फोटो खींचकर लाएंगे। इन्हें कंप्यूटर में अपलोड करने पर सॉफ्टवेयर से गाड़ी मालिक का पता चल जाएगा। इसके बाद पुलिस इसको डाक विभाग के माध्यम से गाड़ी मालिक तक पहुंचाएंगी।
ये होगा चालान पहली बार और दोबारा पकडे जाने पर
बिना हेलमेट वाहन चलाना- 100, 300
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी-100, 300
बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना-100, 300
बिना बीमा वाहन चलाना-1000
शराब पीकर वाहन चलाना-2000
खतरनाक तरीके से वाहन चलाना- 1000, 2000
बिना डीएल के वाहन चलाना-500
दोषपूर्ण नंबर प्लेट- 100, 300
बिना फिटनेस के गाड़ी चलाना-2000, 3000
परमिट की शर्तो का उल्लंघन-2000, 3000
बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना-100, 300
गाड़ी पर काली फिल्म- 100
हूटर, लाल, नीली बत्ती का प्रयोग-100
हूटर बजाना-1000, 2000
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग-100, 300
तेज गति से वाहन चलाना- 400, 1000
विपरीत दिशा में वाहन चलाना-2000