आगरालीक्स आगरा में स्कूल के पहले दिन बच्चों का स्वागत बरखा रानी ने किया, बच्चे घर से स्कूल के लिए निकले और बरखा रानी झूम कर बरसने लगी। सुबह से आगरा में हो रही बारिश से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है लेकिन बच्चों के लिए परेशानी खडी हो गई है। स्कूल के पहले दिन परिजन बच्चों को रेन कोट और छाते से बारिश से बचाकर स्कूल लेकर पहुंचे।
गर्मियों की छुटटी के बाद सोमवार को बच्चों का स्कूल का पहला दिन था, इससे पहले ही रविवार रात से बारिश शुरू हो गई। सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चों ने बिस्तर से कदम नीचे रखा, बारिश तेज हो गई। बारिश में भीगते हुए बच्चे सुबह साढे छह बजे से स्कूल जाने के लिए वैन, बस, आॅटो का इंतजार करते रहे।
नहीं हुआ रैनी डे, बारिश संग मस्ती
गर्मियों की छुटटी के बाद बच्चों ने स्कूल के रास्ते में वैन और बस और उसके बाद स्कूल में बारिश के साथ जमकर मस्ती की। दोस्तों से मिले तो क्लास टीचर ने बच्चों से गर्मियों की छुटटी के बारे में पूछा, पहले दिन पढाई से ज्यादा मस्ती हुई।
खुशनुमा माहौल, ताजमहल पर उमडी भीड
गर्मी और उमस के बाद बारिश से आगरा का माहौल खुशनुमा हो गया है, बारिश में ताजमहल का दीदार करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। रात से शुरू हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया है।
28 से 29 जून तक 24 घंटे में 43 एमएम हुई बारिश
28 से 29 जून 2018 को रात बारिश हुई थी, इस तरह 24 घंटे में आगरा में 43 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है।
बारिश के बाद गर्मी उमस
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप और गर्मी रहेगी। बुधवार को सुबह से ही बारिश हो सकती है। इसके बाद दोबारा धूप और गर्मी लोगों को परेशान करेगी।