आगरालीक्स.. आगरा में होटल और रेस्टोरेंट की दीवार और बाउंड्रीवॉल को तोड दिया, अब एमजी रोड पर अभियान चलेगा, शिरोज हैंगआउट में एसिड सर्वाइवर्स ने समय मांगा लेकिन उनके बोर्ड और बाउंड्रीवॉल को भी तोड दिया गया।
आगरा में फतेहाबाद रोड से इनर रिंग को सिक्स लेन किया जा रहा है, रोड के चौडीकरण के लिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाना है, बुधवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण ध्वस्त किया। होटल और रेस्टोरेंट के रैंप और दीवार तोड दिया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया।
शिरोज हैंगआउट पर हुआ हंगामा
नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ शिरोज हैंगआउट पर पहुंची, यहां टीम ने जैसे ही बाउंड्री वॉल और होर्डिंग को तोडना शुरू किया, शिरोज हैंगआउट में एसिड सर्वाइवर्स ने कुछ समय देने की मांग की, इसके बाद भी टीम ने शिरोज हैंगआउट का होर्डिग तोड दिया और बाउंड्री वॉल तोडने लगे। इस पर भीड एकत्रित हो गई, इसे लेकर हंगामा होता रहा। नगर निगम की टीम ने बताया कि 13 व 17 जुलाई को फतेहाबाद रोड पर अभियान चलेगा।
एमजी रोड पर चलेगा अभियान
कमिश्नर के राम मोहन राव का कहना है कि एमजी रोड पर 19 24 व 27 जुलाई को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलेगा।