आगरालीक्स.. आगरा में मनकामेश्वर मंदिर में बम की अफवाह पर दौडी पुलिस, मंदिर में पुलिस और डॉग स्क्वाइड ने की जांच, मंदिर में बम नहीं मिला है, जिस नंबर से फोन आया था वह स्विच आॅफ है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
गुरुवार सुबह आगरा पुलिस के कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन आया, पफोन करने वाले ने कहा कि श्री मनकामेश्वर मंदिर, रावतपाडा में बम रखा है, यह बम फट सकता है। इसके बाद पुलिस की टीम और डॉग स्क्वाइड की टीम पहुंच गई, सुबह साढे छह बजे से करीब आधा घंटे पुलिस टीम ने मनकामेश्वर मंदिर की चप्पे चप्पे को खंगाला, इस दौरान कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में भक्तों को रोक दिया गया।
30 मिनट तक खंगाला मंदिर परिसर
पुलिस टीम ने करीब 30 मिनट तक श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर को खंगाला, एक एक जगह की जांच की, भोले नाथ की शिवलिंग के आस पास और मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिर की भी जांच की। इसके साथ ही मंदिर परिसर के आस पास की दुकानों को भी पुलिस टीम ने देखा, लेकिन कोई बम नहीं मिला।
फोन स्विच आॅफ
पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम पर जिस नंबर से फोन आया था, उस पर दोबारा फोन किया तो वह स्विच आॅफ था। पुलिस फोन करने वाले युवक की छानबीन में जुटी है।
यह भी पढे
नयति हॉस्पिटल में बम की सूचना
26 अप्रैल 2018 को नयति हाॅस्पिटल, मथुरा में बम रखा है और कुछ ही देर में फटने वाला है, इस फोन काॅल के बाद खलबली मच गई। हाॅस्पिटल के सुरक्षा कर्मी सतर्क हो गए, मथुरा के सदर सीओ अपने साथ बम डिस्पोजल स्क्वाड लेकर पहुंच गए, अस्पताल में जांच की गई लेकिन बम नहीं मिला।
गुरुवार सुबह मथुरा में हाईवे स्थित नयति हाॅस्पिटल में सुबह 10 बजे फोन आया, फोन करने वाले ने बताया कि नयति हाॅस्पिटल में बम रखा हुआ है, यह बम दोपहर 3 30 बजे फट जाएगा। हाॅस्पिटल प्रशासन ने नयति हाॅस्पिटल में बम होने की सूचना पुलिस को दी, सीओ सदर बीडीएस के साथ हाॅस्पिटल पहुंच गए। हाॅस्पिटल में बम निरोधक दस्ता तलाशी में जुटा रहा, वार्ड से लेकर आॅपरेशन थिएटर में देखा गया। नयति हाॅस्पिटल की परिसर चेक की गई लेकिन कहीं कोई बम नहीं मिला है।
फोन करने वाले की तलाश
नयति हाॅस्पिटल में सुबह 10 बजे फोन आया था, पफोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया, यह बताया था कि हाॅस्पिटल में बम रखा है और दोपहर 3 30 बजे फट जाएगा। पुलिस द्वारा पफोन करने वाले की भी तलाश की जा रही है, आखिर फोन किसने किया और उसे कैसे पता चला कि हाॅस्पिटल में बम रखा गया है। इसके साथ ही हाॅस्पिटल के सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ से भी पूछताछ चल रही है।
23 अक्टूबर 2017
23 अक्टूबर 2017 को ताजमहल के पूर्वी गेट पर बम की सूचना से हडंकप मचा हुआ है, पुलिस के 100 नंबर पर फोन कर ताजमहल के पूर्वी गेट के पास बम की सूचना दी गई है, इसके बाद से फोन बंद है। सुरक्षा एजेंसिया छानबीन में जुटी हुई हैं।
सोमवार रात को 100 नंबर पर फोन कर किसी युवक ने ताजमहल के पूर्वी गेट के पास बम होने की सूचना दी, इसके बाद फोन बंद हो गया। रात में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस अधिकारी ताजमहल पूर्वी गेट पहुंच गए। निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉउड ने ताजमहल के आस पास के क्षेत्र को खंगाला। रात तक पुलिस छानबीन में जुटी रही।