आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर रिकॉर्ड पौध रोपण
आगरालीक्स.. आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर रिकॉर्ड पौध रोपण किया गया, घर से लेकर सरकारी कार्यालयों पर कॉलोनी में पौधरोपण हुआ। जिला सहकारी बैंक, सुभाष पार्क पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर ने ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों से पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलवाया। मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में अच्छी हवा मिल सके, यह पौध रोपण से ही संभव हो सकता है। बढते वायु प्रदूषण की समस्या से आजादी के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति पौधे लगाए। इस दौरान के उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सचिव दिनेश चंद्रा, संतोष गहलोत अवनीश वर्मा आदि मौजूद रहे।