पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर को तीर्थ स्थल घोषित किया जाए
आगरालीक्स.. आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर को लेकर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह ने बडी घोषणा की है, बटेश्वर को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाये। यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित करने के साथ ही उनके जीवन काल को मूर्तियों के माध्यम से देश दुनिया तक पहुंचा जाये।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर है, यह बाह विधानसभा में आता है। यहां से कई बार विधायक रह चुक अरिदमन सिंह की रियासत का यह हिस्सा था, उन्हें आज भी वहां के लोग महाराजा कहकर संबोधित करते हैं। अब बाह की विधायक पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह हैं। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने जाते थे तो आत्मीयता से मिलते थे, उनसे बटेश्वर के बारे में पूछते थे
बटेश्वर बने तीर्थस्थल

पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और बाह की विधायक पक्षालिका सिंह शुक्रवार को अतिंम दर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंची। उन्होंने कहा कि बटेश्वर को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाये,यहां देश विदेश से आने वाले पर्यटक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में जान सकेंगे, इसके लिए उनकी मूर्ति स्थापित की जाये और उनके बालकाल्य से लेकर राजनीति के शिखर तक पहुंचने की गाथा को चित्रों के माध्यम से पेश किया जाये। बटेश्वर में भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है इसीलिए छोटी काशी के नाम से भी बटेश्वर को जाना जाता है पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है इसके लिए प्रदेश सरकार को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।