Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ FIR lodged by Dr Bairagi wife against 5 advocate in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

FIR lodged by Dr Bairagi wife against 5 advocate in Agra

130

आगरालीक्स… आगरा में न्यू आगरा थाने के सामने गोली मारने पर डॉक्टर के दो बेटों को जेल भेज दिया गया, इस मामले में डॉक्टर की पत्नी ने गंभीर धाराओं में पांच पर मुकदमा दर्ज कराया है।
12 सितंबर को न्यू आगरा थाने के सामने अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। अब आरोपित डॉ. एचएस बैरागी की प}ी ने घायल अधिवक्ता और उनके साथियों पर मुकदमा कराया है। इसमें बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराएं हैं। लॉयर्स कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आशुतोष श्रोतिया को 12 सितंबर को न्यू आगरा थाने के गेट पर गोली मारी गई थी। लॉयर्स कॉलोनी निवासी कॉलेज संचालक डॉ. एचएस बैरागी और उनके बेटों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। दो बेटों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बैरागी की पत्नी बृजेश शर्मा की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने आशुतोष श्रोतिया, राजीव सिंह टाटा, कमल सिंधी, एसपी भारद्वाज, भवतोश श्रोतिया, नितिन शर्मा समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।बैरागी की प}ी ने वकीलों पर कराया मुकदमा
12 सितंबर को दीवानी में मारपीट के बाद एडवोकेट को मारी गोली
12 सितंबर 2018 को आगरा में दिनदहाडे थाने के गेट पर युवा एडवोकेट को गोली मारने के आरोप में हॉस्पिटल संचालक के दो बेटों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया उर्फ आशु के पेट में गोली लगी थी, उनकी हालत में सुधार है। आईआईएमटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संचालक के दो बेटों को गोली मारने के आरोप में अरेस्ट किया गया है।
आईआईएमटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लॉयर्स कॉलोनी के संचालक डॉ एचएस बैरागी के पडोस में अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय का घर है। इनके बीच 2007 से रंजिश चल रही है। 2017 में निकाय चुनाव के दौरान आशुतोष पक्ष के पार्षद पद के प्रत्याशी राजीव सिंह टाटा पर हमला हुआ था, हमले में डॉ बैरागी के साढू का बेटा मोहन ​दीक्षित नामजद था। बुधवार को मोहन दीक्षित ने दीवानी में समर्पण किया। उसके साथ डॉ बैरागी भी थी, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। डॉ बैरागी की दीवानी में पिटाई लगा दी, उन्हें बचाकर पुलिस थाना न्यू आगरा ले आई। इसके बाद एडवोकेट डॉ बैरागी के खिलापफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना न्यू आगरा में तहरीर देने के लिए पहुंचे।
थाने के गेट पर मारी गोली
एडवोकेट थाना न्यू आगरा के गेट पर खडे हुए थे, यहां एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि थाना न्यू आगरा के गेट पर हॉस्पिटल संचालक एचएस बैरागी के बेटे ने एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया को रोक लिया। इसके बाद गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह भाग खडा हुआ।
हॉस्पिटल संचालक के दो बेटों को जेल
एडवोकेट पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने आईआईएमटी ग्रुप के संचालक डॉ एचएस बैरागी के बेटे अभिप्राय और अनुराग को अरेस्ट कर लिया है। डॉ एचएस बैरागी और उनके बेटे बेटे बेटों अलंकार, अभिप्राय और अनुराग के खिलाफ मुकदमा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन्हें जेल भेज दिया गया था। थाना न्यू आगरा के बाहर सीसीटीवी लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!