Friday , 14 March 2025
Home टॉप न्यूज़ 75 year old killed by cow, Inspector hit by bull in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

75 year old killed by cow, Inspector hit by bull in Agra

आगरालीक्स… आगरा में गाय ने वृद्ध पर हमला कर दिया, वह जान बचाकर भागने लगे, गाय के हमले से उनकी मौत हो गई, वहीं आगरा में इंस्पेक्टर पर पीछे से सांड ने हमला कर दिया, इससे वे घायल हो गए।
आगरा के एत्मादपुर के गांव धरैरा निवासी 75 साल के राधा राधाकृष्ण उर्फ सुखदेव सिंह धाकरे सुबह खेत पर टहलने जाते हैं, वे शनिवार सुबह छह बजे खेत पर टहलने गए थे। वे खेत पर जा रहे थे, रास्ते में खडी गाय ने हमला कर दिया, गाय के हमले से वे गिर गए, संभलने के बाद उन्होंने गाय से बचने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन गाय ने पीछा नहीं छोडा और हमले पर हमले करती रही। धक्का मार दिया, उससे बचने के लिए वृद्ध ने इधर-उधर दौड़ लगाई, लेकिन गाय ने पीछा नहीं छोड़ा। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गाय राधाकृष्ण उर्फ सुखदेव को गिराने के बाद सीने पर पैर रखकर खड़ी हो गई।
गंभीर हालम में किया भर्ती मौत
ग्रामीणों ने गाय को बमुश्किल भगाया और गंभीर रूप से घायल सुखदेव को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का परिजनों ने देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
इंस्पेक्टर पर सांड का हमला
शुक्रवार को इंस्पेक्टर मंटोला ज्ञानेंद्र सिंह डयूटी पर थे, सांड ने पीछे से हमला कर दिया, इससे वे गिर गए, उनके चोट आई है। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वे ठीक हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा...

बिगलीक्स

Photo News: Shrimankameshwar Nath played Holi of Masaan with devotees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ ने भक्तों संग खेली मसान की होली,...

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

error: Content is protected !!