Friday , 1 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Nagar Nigam, Agra officer’s only son dies of Dengue
टॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

Nagar Nigam, Agra officer’s only son dies of Dengue

84

आगरालीक्स… आगरा में नगर ​निगम के अधिकारी के बेटे की डेंगू से मौत, निगम अधिकारी का इकलौता बेटा सेंट जोंस कॉलेज से बीएससी कर रहा था, डेंगू से मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नगर निगम में कर निर्धारण अधिकारी सुभाष भारती का 20 साल का बेटा अभिषेक उर्फ गोली को तीन दिन पहले बुखार आया था, उसे रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया, तबीयत बिगडती चली गई। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में मेदांता ले गए, शनिवार को कर निर्धारण अधिकारी के बेटे की मौत हो गई। उनके दो बेटी और एक बेटा है, बेटी की मौत से परिवार सदमे में है।
अधिकारी के बेटे को हुआ डेंगू
19 सितंबर 2018 को आगरा के एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे को डेंगू होने से खलबली मची है, स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बुखार से पीडित बच्चों को स्कूल न जाने की सलाह दी है। वहीं, मच्छरों से बचने के लिए कहा गया है।
आगरा में वायरल का प्रकोप है, डेंगू के मरीज आने से खलबली मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में अपने परिवार के साथ रह रहे वरिष्ठ अधिकारी के बेटे को डेंगू हो गया है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
13 मरीजों में हो चुकी है डेंगू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के आंकडों में 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, 21 मरीज मलेरिया के मिले हैं। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के मरीज भर्ती हो रहे हैं।
वायरल होने पर बच्चों को ना भेजे स्कूल
वायरल फैलने पर स्वास्थ्य विभाग ने गाइड लाइन जारी की है। वायरल से पीड़ित बच्चों को स्कूल ना भेजने की अपील की है। जिससे बीमारी न फैल सके। साथ ही मच्छरों से बचने के लिए कहा गया है।सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि वायरल बुखार फैल रहा है। यह वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज से स्वस्थ्य व्यक्ति में फैलता है। सबसे ज्यादा केस बच्चों के आ रहे हैं, ऐसे में जिन बच्चों में वायरल बुखार फैला हुआ है, उन्हें स्कूल ना भेजे। घर में एक बच्चे को बुखार आने पर परिवार के अन्य सदस्यों में भी वायरल संक्रमण फैल सकता है।

ये लक्षण तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं
तेज बुखार के साथ पेट दर्द और उल्टी होना
चक्कर आना, नाक और मुंह से रक्तस्राव होना
प्लेटलेट काउंट कम होना, हीमोटोक्रिट का स्तर बढ़ना।
कुछ केस में ठंड लगे बिना भी बुखार आ सकता है।
भूख ना लगना, पेट दर्द होना।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Commercial Cylinder rate increase Rs 993, New rate @ Rs 3125.50

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 993 रुपये...

बिगलीक्स

Agra Live News: DPS Agra 10th student appear in Juvenile Justice board

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डीपीएस के 10 वीं के छात्र के पंच...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride Mother bag steal from Marriage Home in Agra

आगरालीक्स:……Agra News: आगरा के मैरिज होम से दुल्हन की मां का ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Police Station In charge change in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दो थाने थानाध्यक्ष बदले गए हैं।आगरा के न्यू...

error: Content is protected !!