आगरालीक्स… आगरा में आईएमए के चुनाव में डॉ आरएम पचौरी अध्यक्ष और डॉ डीवी शर्मा आईएमए, एएमएस के चेयरमैन चुने गए हैं, इन दोनों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बडे अंतर से हराया है। हालांकि, मतगणना पर सवाल उठाने के बाद री काउंटिंग कराई जा रही है।
आगरा में रविवार सुबह 10 से 5 बजे तक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) आगरा के चार पदों के लिए आइएमए भवन तोता का ताल पर सुबह 10 से पांच बजे तक मतदान हुआ। मतगणना के बाद रात को परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष निर्वाचित – डॉ. आरएम पचौरी, डॉ. पुनीत नत्थानी
उपाध्यक्ष (दो पद) – डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. एसके कालरा, डॉ. राजीव उपाध्याय।
कोषाध्यक्ष (एक पद) – डॉ. रविंद्र भदौरिया, डॉ. बीएस बघेल, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. अनूप दीक्षित।
आइएमए, एएमएस चेयरमैन (एक पद) – डॉ. डीवी शर्मा और डॉ. पुनीत नत्थानी।
इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
संयुक्त सचिव के तीन पदों पर डॉ. जितेंद्र चौधरी और डॉ. योगेश सिंघल सहित दो ही दावेदार हैं। साइंटिफिक सचिव के एक पद पर डॉ. सीआर रावत, कल्चर सचिव के एक पद पर डॉ. संध्या जैन, एडिटर के एक पद पर डॉ. पंकज नगायच का निवरेरोध निर्वाचन हो गया है। इसी तरह से सेंट्रल काउंसिल सदस्य, एग्जीक्यूटिव कमेटी, स्टेट काउंसिल सदस्य के पद पर चुनाव नहीं होगा।