आगरालीक्स… आगरा से फॉग्सी की अध्यक्ष व रेनबो हॉस्पिटल की निदेशक डॉॅ जयदीप मल्होत्रा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिकल एंड गायनेलाॅजिकल सोसायटी आॅफ इंडिया (फाॅग्सी) के तत्वावधान में स्त्री रोग विशेषज्ञों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की। राष्ट्रपति का अभिनंदन करने का गौरव फेडरेशन की अध्यक्ष आगरा कीं डॉ जयदीप मल्होत्रा को प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही सम्मेलन के अतिथिमंडल में महमहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश रामनाइक, केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने भी शिरकत की। अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए फाॅग्सी की अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने फाॅग्सी द्वारा देश भर में चलाई जा रही महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण योजनाओं, फाॅग्सी के लक्ष्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डा. जयदीप ने कहा कि वर्तमान में फाॅग्सी ने अपने दायरे को महिला स्वास्थ्य तक सीमित न रखते हुए महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान तक बढाया है। देश भर में फाॅग्सी की 240 से अधिक शाखाएं और 35000 से अधिक व्यक्तिगत सदस्य इस मिशन को सार्थक बनाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। केंद्र सरकार के साथ मिलकर भी फाॅग्सी तमाम योजनाओं पर काम कर रही है। डा. जयदीप ने कहा कि फाॅग्सी द्वारा हाल ही में लांच की गईं अदभुत मातृत्व, अक्षया जीवन, समर्थ, हैल्थ-ई-इंडिया आदि तमाम ऐसी योजनाएं हैं जो इस मिशन को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने मेडिकल प्रोफेशन में क्वालिटी, एथिक्स और डिग्निटी विषय पर जोर दिया। इस दौरान फाॅग्सी के पूर्व अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. कामिनी राव, , डा. प्रकाश त्रिवेदी, डा. अल्का कृपलानी, डा. पीसी महापात्रा, डा. पीके शाह, डॉ केशव मल्होत्रा, कानपुर ऑब्स एन्ड गायनी सोसायटी की अध्यक्ष मीरा अग्निहोत्री, सचिव कल्पना दीक्षित आदि मौजूद थे।