आगरालीक्स… आगरा में 10 रुपये में भरपेट खाना देने की पहल की गई है, यह सुविधा तीन चौराहों पर दी जाएगी, इसके बाद आगे बढाया जाएगा, दोपहर 12 से तीन बजे तक तीन चौराहों पर 10 रुपये में भरपेट खाना खा सकेंगे। इसका शुभारंभ 18 अक्टूबर को किया जा रहा है।
सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा सेवा भारती के सहयोग से भगवान टॉकीज, रामबाग चौराहा, बोदला चौराहा पर अंत्योदय अन्नपूर्णा के तहत 10 रुपये में भरपेट खाना देने की पहल की जा रही है।
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी व फुटवियर निर्यातक पूरन डावर का कहना है कि भोजन ताजा तैयार किया होगा और इसमें स्वच्छता व पौष्टिकता की भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना संचालित करने के लिये केंद्रीय रसोई अरतौनी स्थित त्रिवेणी फार्म पर बनाई जाएगी..।।

शहर वासी भी इस योजना में अपना योगदान दे सकते हैं। किचन में कुक, सहायक कुक व अन्य सेवाओं के रूप में सेवा दी जा सकती है। वैन सेवा के रूप में चालक, वितरण, भोजन परोसने और क्षेत्र सहायता के रूप में लोग सेवाएं दे सकते हैं।
इस सेवा के द्वारा 1 साल के भीतर शहर के बारह चौराहों पर सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की योजना है। योजना का अन्य शहरों तक विस्तार करने का भी प्रयास किया जाएगा..।।