आगरालीक्स… आगरा में एक बडे कारोबारी को गाडी के साथ किडनैप करने और दो कारोबारियों की कोठी में डकैती डालनी थी। पारस गैंग के सदस्य सहित 5 अरेस्ट किए गए हैं। वारदात से पहले मुठभेड़ में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।दिल्ली के पारस गैंग में हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला कुख्यात विनोद दादा सक्रिय सदस्य था। पारस के मारे जाने के बाद वह गैंग संचालित कर रहा है। उसने राजस्थान और उप्र में गैंग बना रखे हैं। एसएसपी अमित पाठक ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गैंग ने आगरा में जयपुर हाउस निवासी एक नामचीन कपड़ा उद्यमी के अपहरण की योजना बनाई थी।

कारोबारी की शास्त्रीपुरम में फैक्ट्री है। घर और फैक्ट्री की रेकी के बाद कार समेत अपहरण करने की साजिश थी। शातिरों ने दो बड़े जूता उद्यमियों के घर में डकैती के लिए भी रेकी की थी। इनमें से एक का प्रतिष्ठान सिकंदरा क्षेत्र में है, जबकि दूसरे की एक्सपोर्ट यूनिट खंदारी क्षेत्र में। भनक लगने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार रात को सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इनमें से तीन मथुरा और दो आगरा के हैं। इनसे हथियार भी मिले हैं।
25 हजार रुपये का इनाम
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को डीजीपी की ओर से 50 हजार और एडीजी और डीआइजी की ओर से 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पत्रकार वार्ता में एएसपी अभिषेक भी मौजूद रहे। मथुरा के हाईवे क्षेत्र निवासी अनुज शर्मा, वृंदावन निवासी कृष्ण मुरारी शर्मा, इंद्रा विकास कॉलोनी निवासी प्रवीण, जगदीशपुरा के विलासगंज निवासी बलवीर सिंह, सदर के डिफेंस कॉलोनी निवासी भूपेंद्र भाटी।