आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली पर ग्राहकों से पहले जीएसटी टीम मार्केट में पहुंच गई, इस पर कारोबारी भडक गए, जीएसटी टीम के साथ मारपीट करने के बाद बंधक बना लिया। व्यापारियों ने जीएसटी टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद व्यापारी मार्केट के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।
आगरा के बेलनगंज में भगीरथ मार्केट है, यहां बिजली के सामान की बिक्री होती है। शुक्रवार सुबह वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी टीम पहुंच गई। आरोप है कि वाणिज्य कर विभाग की टीम ने जीएसटी को लेकर पूछताछ शुरू कर दी, इससे आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। एक वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी को पकड लिया, उन्हें दौडाते हुए टीम के सदस्य मार्केट से बाहर ले आए। वहां उन्हें जीएसटी के दूसरे अधिकारी मिल गए, व्यापारियों ने उन्हें भी दौडा दिया।

अधिकारियों को बनाया बंधक
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने अधिकारियों को बंधक बना लिया, हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाणिज्य कर विभाग की टीम लौट गई। मार्केट के बाहर कारोबारी धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
वीडियो हो रहा वायरल
व्यापारियों द्वारा वाणिज्य कर विभाग की टीम के साथ मारपीट और बंधक बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से खलबली मची हुई है। उधर, कारोबारियों में भी आक्रोश है, उनका आरोप है कि जीएसटी के नाम पर कारोबारियों से अवैध वसूली की जा रही है। उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों की वीडियो ग्राफी कराई जा रही है। यह गलत है। इंस्पेक्टर छत्ता सुभाष चंद्र कठेरिया ने मीडिया को बताया कि बेलनगंज में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, उनके पहुंचने से पहले ही वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी जा चुके थे। कारोबारी धरने पर बैठने लगे, उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया गया।