Friday , 24 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Bhajan Gayak Vinod Agarwal hospitalized in serious condition in Nayati Hoaspital, Mathura
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Bhajan Gayak Vinod Agarwal hospitalized in serious condition in Nayati Hoaspital, Mathura

93

आगरालीक्स.. भजन गायक विनोद अग्रवाल को गंभीर हालत में नयति हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर रखा गया है, उनके अंग सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं, वे अभी मथुरा में थे, रविवार को सीने में दर्द होने के बाद 63 वर्षीय भजन गायक विनोद अग्रवाल को नयति हॉस्पिटल, मथुरा मेंं भर्ती किया गया था।
दिल्ली में जन्मे और मुंबई में रह रहे भजन गायक विनोद अग्रवाल ने वृंदावन में पुष्पांजलि बैकुंठ में अपना आवास बना लिया है, वे कुछ दिनों से वृंदावन में रह रहे थे। सीने में दर्द होने पर उन्हें रविवार को नयति हॉस्पिटल, मथुरा में भर्ती कराया गया, यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनके परिजन मुंबई से मथुरा पहुंच गए हैं।


मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें मथुरा के नयति अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूचना मिलते ही मुंबई से उनके परिवार वाले भी मथुरा पहुंच गए हैं। मीडिया से नयति की डायरेक्टर शिवानी शर्मा का कहना है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालत बेहद नाजुक है। उनके अंग पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसे बने भजन गायक
विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय किशननंद अग्रवाल और मां स्वर्गीय रत्नदेवी अग्रवाल को भगवान कृष्ण और राधा पर अटूट विश्वास था।
1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वो दिल्ली से मुंबई चले गए। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया। उनके भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी सुनते जाते हैं। विनोद अग्रवाल अब तक देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम कर चुके हैं। ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में सफल कार्यक्रम किए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Massive Fire Breaks Out at Closed Cold Storage in Agra; Fire Brigade Brings It Under Control…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बंद कोल्ड स्टोरेज को किया जा रहा था ध्वस्त. गैस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Six-Year-Old Child Dies in Car Collision in Dayalbagh; 5-Year-Old Sister Injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग वीर नगर में एक्सीडेंट. कार ने खोखे में बैठे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Case Registered Against Youth from Agra in Lucknow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का युवक यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती के फ्लैट में...

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

error: Content is protected !!