आगरालीक्स… आगरा में जुआ के अडडे पर पुलिस का छापा, छतों से कूद कर भागते जुआरियों को पब्लिक ने पकडा, पुलिस ने आठ जुआरी अरेस्ट किए हैं। सरगना बॉबी यादव सहित तीन फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
आगरा में रविवार को कमला नगर की यमुना विहार स्थित अन्नू एन्क्लेव में जुआ की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, पुलिस के पहुंचते ही जुआरी अन्नू एन्क्लेव से छत से होते हुए भागने लगे, दो जुआरी अन्नू एन्क्लेव की बगल की कॉलोनी जनकपुरी में कूद गए, इसमें से एक जुआरी को स्थानीय लोगों ने पकड लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने इन्हें किया अरेस्ट
पवन उर्फ मन्नू, 27 कालिंदी विहार एत्माउददौला
राकेश निवासी महावीर नगर थाना हरीपर्वत
योगेश कुमार निवासी 71 यमुना विहार थाना न्यू आगरा
विजय कुमार निवासी 34 कर्मयोगी एन्क्लेव
सुभाष चंद्र निवासी महावीर नगर थाना हरीपर्वत
मोहन लाल निवासी 55 कमला गनर
रोहित शर्मा निवासी विजय नगर
इस्लाम निवासी सराय ख्वाज शाहगंज
सरगना सहित तीन फरार
जुआ खिला रहा सरगना बॉबी यादव निवासी अन्नू एन्क्लेव, अंकित निवासी बल्केश्वर और दीपक कंजर निवासी एत्माउददौला फरार हैं।
डेढ लाख रुपये किए जब्त
जुआरियों की तलाशी में 40 हजार रुपये नगद और 1 लाख 10 हजार जुआ की फड से जब्त किए गए हैं।