आगरालीक्स… दक्षिण कोरिया की पहली महिला किम जंग सुक ने ताजमहल का दीदार किया, उनका स्वागत पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और उर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने स्वागत किया। वे यहां करीब एक घंटे रहीं, ताजमहल की पच्चीकारी की जानकारी लेने के साथ ही फोटो कराए।
दीपावली पर बुधवार सुबह दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और उर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने उनका स्वागत किया, ताजमहल की पच्चीकारी की जानकारी ली, यमुना को निहारा और मोहब्बत की निशानी ताजमहल के साथ फोटो कराए।

बंद रहा ताजमहल
दक्षिण कोरिया की पहली महिला किम जंग सुक के दौरे के लिए ताजमहल सुबह 9 से 11.30 बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है।
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट प्रवेश द्वार सुबह 9 से 11.30 बजे तक बंद रहा, इन गेटों पर बने टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री एक घंटे पहले यानी सुबह 8 बजे से ही बंद कर दी जाएगी।