आगरालीक्स… आगरा में घर के बाहर से लापता हुआ सेंट कॉनरेड का 4 क्लास का छात्र मिल गया है, छात्र साईकिल से जा रहा था, उसे केके बार, सिकंदरा के पास देख लिया। छात्र के मिलने की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए, उसे अपने साथ घर ले आए। छात्र कहां गया था और किसके साथ गया था, यह पता लगाया जा रहा है।
आगरा के आजाद नगर गली नंबर 5 निवासी जय वर्धन आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में पढाते हैं, उनके भाई डॉ पंकज नगायच आईएमए के पदाधिकारी हैं। उनका आठ साल का बेटा शौर्य वधन नगायच सेंट कॉनरेडस में चौथी कक्षा में पढ रहा है। हर रोज की तरह शौर्य वर्धन उर्फ रघु घर के बाहर खेल रहा था, कुछ देर खेलने के बाद वह साइकिल चलाने लगा, दोपहर तीन बजे परिजन घर से बाहर आए वहां शौर्य वर्धन नहीं था। बच्चों से पूछा तो उन्होंने साइकिल से जाने की बात कही, इससे परिजन दहशत में आग गए।

सोशल मीडिया पर मैसेज
शौर्य वर्धन के लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट वायरल होने लगी,परिजनों ने थाना हरीपर्वत में शौर्य वर्धन की थाना हरीपर्वत में गुमशुदगी दर्ज करा दी, इसके बाद पुलिस भी छात्र की छानबीन में जुट गई।
केके नगर के पास साइकिल चलाते मिला छात्र
परिजन शौर्य वर्धन की तलाश में जुटे थे, रात 10 बजे शौर्य वर्धन साइकिल चलाते हुए केके बार, सिकंदरा के पास दिखाई दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन पहुंच गए, छात्र को अपने साथ घर ले आए।
गिफृट लेने गया था छात्र
छात्र कहां गया था और किसके साथ गया था, इस बारे में परिजनों ने बताया कि वह गिपफृट लेने के लिए साइकिल से चला गया था, उसे रास्ते की जानकारी नहींं थी, इसलिए वह भटक गया।