Friday , 1 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Cahuki Incharge & 17 constable line hazir by SSP Amit Pathak in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Cahuki Incharge & 17 constable line hazir by SSP Amit Pathak in Agra

114

आगरालीक्स… आगरा के एसएसपी अमित पाठक की बडी कार्रवाई, बिजलीघर पुलिस चौकी प्रभारी सहित 17 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर, चौराहे पर आॅटो के आंतक और दुकानों के आगे अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई।
मंगलवार को एसएसपी अमित पाठक द्वारा पुलिस व नगर निगम टीम के साथ लाल किले के आसपास व बिजलीघर चौराहे पर अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।इस दौरान 35 दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। गलत दिशा में चल रहे वाहनों व गलत जगह पार्क वाहनों को चेक किया गया तथा उन्हें सीज कराया गया।


चेकिंग के दौरान कुल 20 ऑटो सीज व 18 वाहनों के चालान किये गए है। संबंधित थाना प्रभारी को इस संबंध में चेतावनी दी गयी तथा सचेत किया है कि अतिक्रमण करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिससे आगरा की सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे व आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी कोई परेशानी न उठानी पड़े।
चेतावनी के बाद भी हालत में 100 फीसद सुधार न होने पर चौकी लाइन ​हाजिर
कार्य में लापरवाही बरतने व अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही न करने पर फोर्ट चौकी प्रभारी व चौकी पर तैनात 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एक माह पूर्व चौराहे के निरीक्षण के दौरान एसएसपी अमित पाठक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई थी कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा।
इन्हें किया गया लाइन हाजिर
सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा, ह्रदेश कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश सिंह, उदयवीर सिंह, सुरेश चंद्र, प्रदीप कुमार, प्रभात कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, अजय कुमार, अतेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, करण कुमार, संजय कुमार, लखन कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, अंकुश राणा को लाइन हाजिर किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast from 3rd to 6 May 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 24 घंटे में 13.7 एमएम बारिश हुई...

बिगलीक्स

Agra Live News: MBA Jatin & Three other arrested in Agra Religious conversion racket, Video

आगरालीक्स ..Agra News: वीडियो देखें आगरा में दो सगी बहनों का धर्मांतरण...

बिगलीक्स

Agra Live News: Man open fire on Wife than killed himself

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को गोली...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

error: Content is protected !!