आगरालीक्स… आगरा के एसआरके मॉल की लिफ्ट में रात को 14 लोग फंस गए, लिफ्ट बीच में फंसी रही, लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने आगरालीक्स डॉट कॉम के साथ वीडियो शेयर किया है। करीब एक घंटे तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे, थाना न्यू आगरा पुलिस के पहुंचने के बाद लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।
आगरा के एसआरके मॉल, भगवान टॉकीज चौराहे के पास में मल्टी प्लेक्स के साथ ही बडे शो रूम हैं। मंगलवार रात को मॉल में आए लोग लिफ्ट से जा रहे थे, रात 9. 40 बजे लिफ्ट बीच में फंस गई, इससे लोग दहशत में आ गए। लोगों की मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा, उन्होंने अपने परिचितों को लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी दी।

एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे महिलाएं और बच्चे
एसआरके मॉल की लिफ्ट में महिलाएं और बच्चे सहित 14 लोग रात 9 .40 बजे फंस गए, बीच में लिफ्ट बंद होने से लोग दहशत में आ गए, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। करीब एक घंटे तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे, लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी देने के लिए फोन करते रहे।
https://www.facebook.com/sanjay.gurjar.735944/videos/486592638509058/?t=100
दहशत से रोने लगे बच्चे
एसआरके मॉल की लिफ्ट में करीब एक घंटे तक महिलाएं, बच्चे सहित 14 लोग फंसे रहे, लिफ्ट में फंसे बच्चे दहशत में रोने लगे, एक बच्चा बुरी तरह से रोने लगा, उसके पिता ने उसे गोद में ले लिया, बच्चों के रोने पर लिफ्ट में फंसे लोग भडक गए।
पुलिस के पहुंचने के बाद निकले बाहर, आक्रोश
एसआरके मॉल की लिफ्ट में लोगों के पफंसे होने की सूचना पर थाना न्यू आगरा का पुलिस फोर्स पहुंच गया, रात 10. 40 बजे लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका, इससे लोगों में आक्रोश है।
लिफ्ट में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर किया लाइव
एसआरके मॉल की लिफ्ट में फंसे लोगों ने फेसबुक पर लाइव किया, संजय ठाकुर ने आगरालीक्स डॉट कॉम से लिफ्ट में फंसे लोगों के वीडियो साझा किए हैं।
इस मामले में एसआरके मॉल के संचालक सर्व प्रकाश कपूर ने मीडिया में बयान दिया है कि लोग 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे, इसकी वजह तकनीकी दिक्कत रही, लेकिन लोगों कोकोई परेशानी नहीं होने दी गई।
https://www.facebook.com/sanjay.gurjar.735944/videos/486612111840444/?t=2