आगरालीक्स.. आगरा से रेलवे में भर्ती कराने का वाला रैकेट चल रहा था, आगरा कैंट पर तैनात बुकिंग क्लर्क रैकेट को चला रहा था, वह 42 लाख रुपये नौकरी लगाने के लिए ले चुका है, क्लर्क और उसके बेटे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है। गुरुवार को रेलवे भर्ती रैकेट की पीडित महिला ने डीआरएम कार्यालय में शिकायत कर क्लर्क के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
2016 में रेलवे में भर्ती के लिए 11 लोगों से आठ आठ लाख रुपये लिए गए, इनकी फर्जी तरीके से परीक्षा भी करा दी गई, इंटरव्यू के बाद ट्रेनिंग भी करवा दी गई लेकिन अभी तक नौकरी नहीं लगी है। इस मामले में पीडितों ने दबाव बनाया तो पैसे वापस करने का आश्वासन दे दिया, पीडितों ने केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश नरेंद्र सिंह से शिकायत की, उनके निर्देश के बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की।
भर्ती रैकेट चलाते हुए बुकिंग क्लर्क और उसका बेटा अरेस्ट
क्राइम ब्रांच की टीम ने न्यू जनता कॉलोनी, आगरा निवासी आगरा कैंट स्टेशन पर तैनात बुकिंग क्लर्क राम मिलन राजपूत और दउनके बेटे रवि को अरेस्ट कर लिया। मूल रूप से दतिया मध्य प्रदेश निवासी बुकिंग क्लर्क राम मिलन राजपूत ने 2016 में रेलवे में भर्ती के लिए पूरी प्लानिंग से काम किया। इसके लिए आठ आठ लाख रुपये लिए गए, रुपये देने वाले सभी लोग ग्वालियर और मध्य प्रदेश के थे, इनकी परीक्षा और इंटरव्यू भी करा दिए लेकिन नौकरी नहीं लगी।
पीडिता ने की विभागीय कार्रवाई की मांग
इस मामले में गुरुवार को अनीता सिंह निवासी ग्वालियर ने डीआरएम कार्यालय में शिकायत करते हुए आरोपी बुकिंग क्लर्क के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।