आगरालीक्स.. आगरा के थाने के लॉकर से दिन दहाडे चोरी हुए तीन रिवाल्वर और एके 47 के 76 कारतूस आटे के कनस्तर में रख दिए थे, शातिर संजय दत्त की स्टाइल में रिवाल्वर लगाकर शहर में घूमा, पुलिस ने शातिर चोर को रविवार को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से तीन रिवाल्वर और 76 कारतूस जब्त कर लिए हैं।
आगरा के थाना सिकंदरा से 22 नवंबर को तीन रिवाल्वर और एके 47 के 76 कारतूस चोरी हो गए थे, इससे पुलिस महकमे में हडंकप मच गया था। दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। थाने के शस्त्रागार में दो लॉक हैं, इसके अंदर सात रिवाल्वर और एके 47 के कारतूस रखे हुए थे, चोरी की घटना के बाद थाने में आने वालों से पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस को सबक सिखाने के लिए चोरी की रिवाल्वर
क्राइम ब्रांच की टीम ने सिकंदरा के गुरु का ताल गुरुद्वारा से तीन सर्विस रिवाल्वर और 63 कारतूस के साथ रमेश उर्फ देवा शर्मा को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में देवा ने बताया कि उसकी 12 साल पहले शादी हुई थी, उसकी पत्नी सोनी राठौर दो बच्चों के साथ दो साल पहले चली गई और सिकंदरा क्षेत्र में रह रही थी। वह अपने बच्चों को पत्नी से वापस लेने के लिए सिकंदरा थाने के चक्कर लगा रहा था, सिकंदरा पुलिस ने उससे काम करवाना शुरू कर दिया, इससे वह परेशान हो गया। 22 नवंबर को वह मिठाई लेकर थाने में पहुंचा, पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाई और वहां टेबल पर रखी चाबी चुरा ली, चाबी से शस्त्रागार से सात रिवाल्वर में से तीन रिवॉल्वर चोरी कर ली और कारतूस जैकेट में रखकर चला गया।
काटे के कनस्तर में रख दी रिवाल्वर
देवा ने थाने से निकलते ही रिवॉल्वर संजय दत्त की स्टाइल में लगा लीं, इसके बाद शहर में घूमता रहा, घर पहुंचने पर उसने रिवॉल्वर आटे के कनस्तर में रखी दी। देवा नंदगांव बरसाना के एक आश्रम में काम करता है, उसे नशेडी के नाम से लोग जानते हैं। रिवॉल्वर और कारतूस जब्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।