आगरालीक्स.. आगरा में सपा नेता ने आरपीएफ की महिला कांस्टेबल के साथ खींचतान की, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोमवार को आगरा कैंट आरपीएफ पोस्ट पर तैनात महिला आरक्षी की आरपीएफ पोस्ट के बाहर बने कंट्रोल रूम में ड्यूटी थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कार में सवार होकर नीरज सोढ़ी नाम का व्यक्ति आया। उसने अपनी कार को स्टेशन के वीआईपी गेट पर खड़ा कर दिया। कार खड़ी करके जाने लगा तो महिला कांस्टेबल ने उससे कहा कि यहां गाडी पार्क नहीं कर सकते हैं, इस पर उसने खुद को सपा नेता बताते हुए धमकाया और गाली गलौज की।
महिला सिपाही के साथ की खींचतान
महिला सिपाही खुद को बचाकर आरपीएफ पोस्ट की ओर भागी तो उसने पीछे से पकड़कर खींचतान कर दी। शोर मचाने पर अन्य आरपीएफ कर्मचारी पहुंचे तो आरोपी गाड़ी लेकर भाग निकला। आरपीएफ कांस्टेबल ने आरोपी नीरज सोढ़ी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर आगरा कैंट ललित त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।