आगरालीक्स.. आगरा में जिला प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाद भी होटल रमाडा में डॉग शो हुआ, पोमेरिनियन डॉग शो का विजेता रहा, दिल्ली के आलोक नंदा का पोमेरिनियन को शो का खिताब दिया गया।
आगरा कैनाइन एसोसिएशन द्वारा सोमवार को होटल रमाडा में डॉग शो आयोजित किया जाना था, पशु चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रभाकांत अवस्थी ने अनुमति निरस्त कर दी लेकिन तब तक डॉग शो में शामिल होने के लिए कई शहरों से लोग अपने डॉग को लेकर पहुंच गए थे।
अनुमति के बाद हुआ डॉग शो
आगरा कैनाइन एसोसिएशन ने अनुमति निरस्त होने के बाद भी होटल रमाडा में डॉग शो किया। इसमें दिल्ली के आलोक नंदा का पोमेयिनियन प्रथम, दूसरे नंबर पर दिल्ली का रॉटविलर और तीसरे नंबर पर लखनउ की इनाक्षी चंदेल का लेब्राडोर रहा। चौथे नंबर पर जालंधर के रूपक धीर का रॉटविलर रहा। लखनउ की इनाक्षी के पपी को बेस्ट पपी के अवार्ड से सम्मानित किया गया। सचिव शत्रुघभन दुबे आदि मौजूद रहे।
शो में शामिल हुईं ब्रीड
डॉग शो में पग, बेसल हाउंड, बीगल, डेशहंड, गोल्डन रिट्रीवर, लेब्राडोर रिट्रीवर, बुलडाग, रॉट विलर, डलमेशियन, बॉक्सर, डाबरमैन,