Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Sanjali Killed in one sided love affair, 2 arrested in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Sanjali Killed in one sided love affair, 2 arrested in Agra

125

आगरालीक्स.. आगरा में एक तरफा प्यार में 10 वीं की छात्रा संजली को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया , पुलिस ने दो हत्यारे पकड लिए हैं।

आगरा में 18 दिसंबर मंगलवार को आगरा के मलपुरा के गांव लालऊ निवासी अशर्फी देवी छिदृदी सिंह इंटर कॉलेज की 10 वीं की छात्रा संजलि दोपहर एक बजे स्कूल से सहेलियों के साथ घर के लिए निकली थी। वह मिठाई की दुकान पर कचौडी लेने के लिए रुक गई, उसकी सहेलियां आगे निकल गईं, कुछ दूरी पर जाकर साइकिल से जा रही संजलि पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी थी, आग की लपटों से घिरी संजलि जान बचाने के लिए चीख रही थी, इसी दौरान स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के बच्चों को छोडकर बस लेकर ड्राइवर मुकेश लौट रहा था। उसने बस में रखे फायर एक्सटयूनगूसर से आग बुझाई। गंभीर हालत में एसएन में भर्ती किया गया, यहां से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया, वहां 19 दिसंबर की रात को संजलि की मौत हो गई थी।
एक तरफा प्यार


संजली की मौत के छह घंटे बाद तयेरे भाई योगेश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, पुलिस को उसके घर से लव लैटर मिला था, यह लैटर संजली के लिए लिखा गया था, उसके मोबाइल से संजली को की गई वाटस एप चैट भी मिली थी, बीएड कर रहा योगेश रिश्ते की बहन संजली से एक तरफा प्यार करता था, उसे साइकिल खरीद कर दी थी, लेकिन संजली इसका विरोध करती थी।
दो बाइक से साथियों के साथ पहुंचा
पुलिस ने योगेश के मामा के बेटे विजय और उसके रिश्तेदार आकाश को अरेस्ट किया है, इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की पैशन प्रो और अपाचे बाइक भी जब्त कर ली है। योगेश ने संजली को जिंदा जलाने की साजिश रची थी, वह अपने दोस्त की अपाचे बाइक से पीछे चल रहा था और आगे बाइक पर विजय और आकाश थे। तीनों ने हेलमेट पहन रखा था, विजय ने उससे बात की और अपाचे बाइक से पीछे पीछे चल रहे योगेश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!