Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra rank 1st in best Swachh nagar nigam of UP
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra rank 1st in best Swachh nagar nigam of UP

169

आगरालीक्स.. आगरा के लिए बडी उपलब्धि है, आगरा नगर निगम प्रदेश में स्वच्छ नगर निगम में पहले नंबर पर है, आगरा का वार्ड 44 उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ वार्ड चुना गया है। नगर पंचायत में प्रदेश में पहले नंबर पर स्वामी बाग, दयालबाग है।

उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय प्रतियोगिता 2018 के सोमवार को परिणाम घोषित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सम्मानित करेंगे। यूपी के सबसे स्वच्छ नगर निगम में आगरा पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर पर गाजियाबाद दूसरे और तीसरे स्थान पर लखनउ रहा। वेस्ट स्वच्छ वार्ड में पहले नंबर पर आगरा का वार्ड संख्या 44 कटरा फुलेल रहा है। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद और तीसरे नंबर पर लखनउ का वार्ड रहा। नगर पंचायत में पहले नंबर पर स्वामी बाग, दयालबाग दूसरे नंबर पर अवागढ एटा और तीसरे नंबर जालौन रहा है।
महापौर नवीन जैन का कहना था कि पिछले दिनों आगरा नगर निगम नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले वालों को सम्मानित किया गया है। साथ ही ऐसे स्कूल, हॉस्पिटल, बाजार कमेटी, और आवासीय स्थल जिन्होंने अपने क्षेत्र को स्वच्छ रख सभी को स्वच्छता के प्रति जागरुक बनाया और एक नई मिसाल पेश की उन लोगों को भी विशेष पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रथम स्थान पर रहे वार्ड को पुरस्कार राशि के रूप में ₹ 11 लाख 50 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहे वार्ड को ₹7 लाख 50 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहे वार्ड को ₹5 लाख 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी जो उस वार्ड के विकास में काम आएगी। महापौर नवीन जैन का कहना था कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले वालों वार्डो की भारत सरकार की ओर से जनवरी माह में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को बल मिलेगा। अब इन लोगों को अपने वार्ड को और ज्यादा स्वच्छ रखना होगा जिससे केंद्र के स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में भी जीत हो सके। इतना ही नही महापौर नवीन जैन ने उम्मीद जताई है कि आगरा जिले में इन वार्ड का जो प्रदर्शन रहा है, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 25 दिसंबर को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में भी ऐसा ही प्रदर्शन रहे और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया जाए।

नगर निगम की ओर से आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड

नगर निगम आगरा के सबसे स्वच्छ वार्ड – वार्ड संख्या 44 कटरा फुलेल, प्रथम स्थान
वार्ड संख्या 94 बाग फरजाना दूसरा स्थान
वार्ड संख्या 91 रावत पाड़ा को तीसरा स्थान मिला है।
जबकि वार्ड संख्या 81, कमला नगर ए बी सी डी ब्लॉक और वार्ड संख्या 93, कमला नगर ई, एफ, जी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया है।

वहीं नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी के वार्ड संख्या 1 को प्रथम स्थान,
फतेहपुर सीकरी के वार्ड संख्या 10 को दूसरा स्थान और
फतेहपुर सीकरी के वार्ड संख्या 18 को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
जबकि शमशाबाद के वार्ड संख्या 15 और 25 को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया है।

नगर पंचायत में स्वामी बाग वार्ड संख्या 8 को प्रथम स्थान, दयालबाग वार्ड संख्या 7 को दूसरा स्थान और
किरावली वार्ड संख्या 11 को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही पिनाहट के वार्ड संख्या 12 और किरावली के वार्ड संख्या छह को सांत्वना पुरस्कारों से नवाजा गया है।
इसी प्रकार भरतपुर हाउस (आरडब्लूए), सेंट पॉल स्कूल यूनिट 2 एमजी रोड, श्रीवास्तव नर्सिंग होम, दिल्ली गेट, अर्जुन नगर खेरिया के बाजार संघ और नगर पंचायत दयालबाग के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट वेस्ट प्रोसेसिंग को विशिष्ट श्रेणी पुरस्कारों से नवाजा गया है।
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों और अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!