आगरालीक्स …आगरा के कारोबारी व भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की मौत हो गई, उनका शव घर पर मिला है, वे दो बार विधानसभा का चुनाव लड चुके हैं और लोहे व रीयल एस्टेट के कारोबार से जुडे हुए थे।

आगरा के जगन्नाथपुरम जयपुर हाउस निवासी लोहे व रीयल एस्टेट के बडे कारोबारी राजेश अग्रवाल की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थित में मौत हा गई, उनकी मौत की सूचना पर बडी संख्या में कारोबारी और भाजपा नेता पहुंच गए। मौत किस तरह हुई, इसके बारे में पता नहीं चल सका है, उनके परिजन भी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जयपुर हाउस स्थित घर के बाहर बडी संख्या में लोग मौजूद हैं।
कैंसर का चल रहा था इलाज

कैंसर का चल रहा था इलाज
भाजपा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का कैंसर का इलाज चल रहा था, वे मुंबई में इलाज करा रहे थे, बताया जा रहा है कि वे मुंबई से इलाज कराकर लौटे थे, शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है।
बडे कारोबारी दो बार लड चुके हैं चुनाव
भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल लोहे और रीयल एस्टेट के बडे कारोबारी हैं, उनकी रमेश चंद राजेश कुमार नाम से फर्म है। वे दो बार विधानसभा चुनाव उड चुके हैं। उन्होंने आगरा उत्तर विधानसभा से बसपा से चुनाव लडा था, इसके लिए भाजपा को छोडकर बसपा में शामिल हो गए थे लेकिन पिछले लंबे समय से दोबारा बसपा को छोडकर भाजपा में आ गए थे और भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष थे।