आगरालीक्स ..आगरा के पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के निदेशक बीडी अग्रवाल, मयंक अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है, इन पर एनआरआई परिवार से 20 फ्लैट और 23 आवासीय प्लाट के नाम पर 3 .32 करोड की ठगी के आरोप में नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोएडा पुलिस ने पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मूल रूप से आगरा निवासी यतीश अग्रवाल यूके में रहते हैं, वे वहां एक कंपनी में वित्त नियंत्रक हैं, उनका परिवार इंदिरापुरम गाजियाबाद में रहता है। 2005 में यतीश अग्रवाल और उनके पिता सीबीएल अग्रवाल ने आगरा कें प्रोपर्टी खरीदने के लिए प्रोपर्टी डीलर ध्रुव से संपर्क किया, उसने पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के निदेशक बीडी अग्रवाल, मयंक अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल से मुलाकात कराई। उनके साथ आगरा में 20 फ्लैट और 23 आवासीय प्लाट खरीदने के लिए 3 32 करोड में सौदा हुआ। तीन साल में कब्जा देना का दावा किया था, परिवार 2013 में आगरा लौटा तो जो प्रोपर्टी उनको दी जानी थी उस पर किसी और का कब्जा था।
जुलाई 2018 में दर्ज कराया मुकदमा
इस मामले में यतीश अग्रवाल ने पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के निदेशक बीडी अग्रवाल, मयंक अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी आनंद मोहन और मनीष के खिलापफ धोखाधडी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
300 पेज की चार्जशीट
इस मामले में नोएडा पुलिस ने सोमवार को 300 पेज की चार्जशीट सौंपी है, इसमें पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के निदेशक बीडी अग्रवाल, मयंक अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
कांसेप्ट फोटो