आगरालीक्स.. आगरा के एक समाजसेवी पर उनकी पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ( शादीशुदा लोगों के अन्य महिलाओं से संबंध) के आरोप लगाए हैं, इस मामले में परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग की गई। समाजसेवी की पत्नी का आरोप है कि पति घर से गायब रहते हैं, मोबाइल नहीं छूने देते, मोबाइल पर आने वाले मैसेज को पढने के बाद अकेले ही मुस्कारने लगते हैं। पूछने पर उग्र हो जाते हैं। समाजसेवी का कहना है कि वे कई संगठनों से जुडे हुए हैं, समाजसेवा के दौरान महिलाओं से मिलना जुलना होता है, उम्र 58 साल है पत्नी बेवजह शक कर रही है।
आगरा के पुलिस लाइन में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर परिवार के विवादों को सुलझाने के लिए काउंसिलिंग की जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एक 58 साल के समाजसेवी की पत्नी केंद्र पर पहुंची, उनका आरोप है कि उनके समाजसेवी पति के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। इसके लिए वे घर से गायब रहते हैं, पहले बता कर जाते थे अब बिना बताए चले जाते हैं। उनका शक और गहरा गया जब समाजसेवी पति अपना मोबाइल नहीं छूने देते हैं, व्हाटस एप मैसेज को पढने के बाद अकेले में मुस्कुराते हैं, पूछने पर सही तरह से जवाब नहीं देते।
पत्नी ने लगाया पिटाई का आरोप
समाजसेवी पति पर शक होने के बाद पत्नी उनकी गतिविधियों पर नजर रखने लगी हैं। पत्नी का आरोप है कि पिछले दिनों मोबाइल पर आने वाले मैसेज के बारे में पूछा तो पति ने पिटाई लगा दी, इससे मामला बढ गया। समाजसेवी के दो बेटे हैं।
दोनों की काउंसिलिंग
परिवार परामर्श केंद्र में समाजसेवी पति और उनकी पत्नी की काउंसिलिंग की गई, उन्हें समझाया गया कि छोटी छोटी बातों को इग्नोर करना चाहिए, एक दूसरे के साथ सारी बातें साझा करें, कोई शक है तो वह दूर होना चाहिए।