आगरालीक्स… आगरा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई, बारिश के साथ 54 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवाएं चलीं, जबकि 2 2 एमएम बारिश हुई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।
सोमवार दोपहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम का मिजाज बदल गया, इससे 54 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चली, इसके बाद बादल छा गए और बारिश होने लगी, कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई लेकिन बादल छाए रहे।
आकाशीय बिजली गिरने से एक मौत
शाम को दोबारा से बिजली की गडगडाहट के साथ बारिश होने लगी। शाम को पिनाहट के गांव मनौना निवासी 14 वर्षीय रिंकू पुत्र प्रमोद सिंह सोमवार पशुओं से खेतों की रखवाली करने के लिए घर से गया था, वह खाट पर बैठा हुआ था और पैर जमीन पर थे। इसी दौरान तेज आवाज हुई, आकाशीय बिजली युवक के शरीर में होते हुए जमीन तक पहुंच गई, युवक को लेकर परिजन आगरा भागे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
बिजली की गडगडाहट के साथ बारिश
शाम चार बजे के बाद बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश शुरू हो गई, बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
26 तक बारिश की आशंका
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 26 जनवरी तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की आशंका है। इससे सर्दी बढ जाएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
21-Jan 11.0 25.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
22-Jan 10.0 24.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
23-Jan 8.0 22.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
24-Jan 8.0 22.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
25-Jan 6.0 20.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
26-Jan 6.0 21.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
27-Jan 6.0 22.0 Mainly Clear sky