आगरालीक्स… आगरा में डॉक्टर और संस्थाएं मिलकर नेक काम कर रही हैं, सरकार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 12 महिलाओं के फ्री आपरेशन किए गए, सत्यमेव जयते के सहयोग से लगाए गए आपरेशन शिविर का रविवार को समापन हुआ।

आगरा के सरकार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 25 से 27 जनवरी तक महिला के पफ्री आपरेशन के लिए शिविर लगाया गया, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वरुण सरकार, एम्स के डॉ प्रदीप अग्रवाल और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ देवाशीष सरकार ने आपरेशन किए। सत्यमेव जयते के मुकेश जैन ने आपरेशन करने वाली टीम को सम्मानित किया।
