आगरालीक्स…. आगरा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि उनके गांव में लोग खुले में शौच करते हैं, वे ऐसा इसलिए करते हैं कि उन्हें शौचालय में घबराहट होती है।
मंगलवार को आगरा के बीएसएनएल ग्राउंड में आयोजित ओडीएफ सेमिनार को कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने 70 साल में प्रदेश सिर्फ 48 फीसद ही ओडीएफ हुआ था लेकिन 2017 से अब तक अकेला 50 फीसद ओडीएफ हो चुका है। केरल देश का सबसे बड़ा प्रदेश ओडीएफ प्रदेश है। उप्र में ओडीएफ के क्षेत्र में क्रांति आई है।
उन्होंने खुले में शौच की समस्या पर कहा कि ऐसा लोग अपने व्यवहार के कारण करते हैं। स्वयं उनके गांव में लोग खुले में शौच जाते हैं। कुछ लोगों को शौचालय में घबराहट होती है। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दो अक्टूबर 2019 तक देश ओडीएफ हो जाएगा लेकिन तब लोगों ने इस बात पर विश्वास नहीं किया था। लेकिन अब कार्य देख लोग स्वयं ही विश्वास करते हैं। हमारे देश से अन्य देश भी प्रेरणा ले रहे हैं। ओडीएफ के कारण गरीबी रेखा से नीचे के 30 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। ओडीएफ महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। रोजगार की क्रांति है। उमा भारती ने सरकार के अगले कदम के बारे में बताया कि ओडीएफ के बाद अगला कदम ओडीएफ प्लस है। इस योजना के तहत गांव की सफाई होगी। सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी काम होगा।
खुले में शौच के कारण जो बीमारियां फैलती थीं उनका इलाज कराने में लोगों के घर भी बिक जाते थे। अब घर का बजट बिगड़ेगा नहीं, बीमारियां लगेंगी नहीं।
उन्होंने आगरा जिला और नगर ओडीएफ घोषित किया गया। इसके लिए आगरा प्रसाशन को बधाई है।
कुंभ के प्रशंसा
प्रयागराज में चल रहे कुंभ पर उमा बोलीं कि स्वतंत्र भारत में अब तक का सबसे अच्छा कुंभ इस बार का है। विशाल आयोजन में लोग अपनी स्वयं इच्छा से सेवा कर रहे हैं। कुंभ में भी लोग खुले में शौच करते हैं लेकिन कार्यकर्ता उन्हें हटा देते हैं। 1.5 लाख लोगों के पुरुषार्थ से कुम्भ का मेला जगमगा रहा है।