Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: Lucknow Diaries, Agra: A book of three friends
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Lucknow Diaries, Agra: A book of three friends

220

आगरालीक्स… यह तीन दोस्तों की दास्तान हैं, उनके बचपन से लेकर अपने अपने मुकाम तक पहुंचने की कहानी है। लखनऊ की एक खास आवोहवा का एहसास 31 जनवरी की शाम एक दम क्लासिक माहौल में आगरा के होटल क्लार्क्स शीराज़ में साहित्यप्रेमियों ने किया। जहाँ मुगलिया और नवाबी दोनों ही संस्कृति का मिलन था लेखक और पुस्तक प्रेमियों के जरिये। एक तरफ जहाँ लखनवी लेखक पार्थसारथी सेन शर्मा थे, वहीं अपने मुगलिया विरासत के शहर आगरा के साहित्यप्रेमी अपने खास अंदाज़ में इस सहित्यमयी गुफ़्तगू का आनंद उठाने के लिये यहाँ जमे हुए थे। गुफ़्तगू के केंद्र में थी लेखक पार्थसारथी सेन शर्मा की पुस्तक “लखनऊ डायरीज”, जिसका इस समारोह में विमोचन हुआ। इस खास साहित्यिक संध्या में लखनऊ से शिरकत करने आये थे लेखक श्री चंद्र शेखर वर्मा और श्री विवेक पंडित जी। इस मौके पर जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार भी मौजूद थे। दोनों ही लेखकों की इससे पहले आगरा बुक क्लब में पुस्तकें विमोचित हो चुकी थीं इस लिहाज से वे आगरा के पुस्तक प्रेमियों के बीच पहले से ही चिरपरिचित लेखक थे। लखनऊ डायरीज पुस्तक का विमोचन अतिथि लेखकों चंद्र शेखर वर्मा और विवेक पंडित सहित विशिष्ट अतिथियों सीनियर फिजिशियन प्रोफेसर डॉ.एमसी गुप्ता, गायक सुधीर नारायण जी, संस्कृतिप्रेमी पर्यटन उद्यमी अरुण डंग जी, होटल क्लार्क्स शीराज़ के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट देवाशीष भौमिक जी, साहित्यप्रेमी उद्यमी हर विजय वाहिया जी, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता, अरविन्द कपूर, लेखक और माइक्रो सर्जन डॉ. अनुज और गायत्री पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न चतुर्वेदी जी ने संयुक्त रूप से किया। इस साहित्यिक समारोह में शिरक़त कर रहे थीं आगरा की विभिन्न स्वनामधन्य शख़्शियतें। आगरा बुक क्लब की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शिवानी चतुर्वेदी जी ने लेखकों के साथ पैनल डिस्कशन में अहम भूमिका निभाई। एबीसी मेंबर प्राची जैन ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. पल्लवी गोयल, डॉ. अंजली गुप्ता, ऋचा जैन ने तीनों अतिथि लेखकों श्री पार्थसारथी सेन शर्मा, श्री चंद्र शेखर वर्मा और विवेक पंडित का परिचय दिया व डॉक्टर महेश धाकड़, रूनु दत्ता, सुधा कपूर और नीलम मेहरोत्रा ने लेखकों का सम्मान किया। रेखा कपूर ने आगरा बुक क्लब की अभी तक की यात्रा को बयां किया। फ़िल्म मेकर स्वप्ना गुप्ता ने ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिये एबीसी की इस सफल यात्रा की अनूठे ढंग से बयानी की स्वाति जैन और सोनाली खंडेलवाल ने इस सहित्यमयी शाम का संचालन किया। आशुतोष ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी को रात्रि भोज के लिये आमंत्रित किया।

तीन दोस्तों की कहानी है लखनऊ डायरी

बकौल लेखक श्री पार्थसारथी सेन शर्मा ये उपन्यास लखनऊ के तीन दोस्तों की दास्तान है जिसमें उनके बचपन से लेकर अपने अपने मुकाम तक पहुंचने की कहानी है। खास बात ये कि इसमें लखनवी आवोहवा का बखूबी एहसास लेखक ने इन तीनों दोस्तों की जिंदगी के जरिये कराया है। इन तीन दोस्तों में से एक पॉलिटिशियन बनने की राह पर अग्रसर है, तो दूसरा आईएएस बनने के लिए प्रयासरत है और तीसरा पत्रकार। इन दोस्तों की अपनी अपनी जीवन की संघर्ष गाथा के जरिये जहाँ लखनऊ की खांटी जिंदगी का दृश्यांकन है। वहीं उनकी अपनी अपनी रूमानी जिंदगी के जरिये लखनवी नज़ाकत और नफ़ासत के भी एहसास को इस उपन्यास में समेटा गया है। दूसरी ओर अतिथि लेखक श्री चंद्र शेखर वर्मा ने अपनी ताजातरीन पुस्तक से एक लघु कथा क्लब सदस्यों को सुनाई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!