आगरालीक्स …आगरा के देश दुनिया में पहचान बना चुके डॉक्टर एसएन की यादों में खो गए, उन्होंने एसएन की मस्ती, क्लास बंक करने से लेकर रैगिंग के बाद की पार्टी, पुराने दिनों की यादें ताजा करने के साथ एसएन के एमबीबीएस बैच 1979 के पूर्व छात्रों ने पुनर्मिलन सम्मेलन में जमकर मस्ती की। दो दिवसीय पुनर्मिलन सम्मेलन के समापन पर रविवार को होटल क्लार्क शिराज में अगले साल मिलने का वादा कर डॉक्टर चले गए।
1979 बैच के डॉक्टर शनिवार दोपहर में होटल क्लार्क शिराज में एकत्रित हुए। अपने परिवार के साथ देश विदेश से आए डॉक्टरों ने यादें ताजा की, यहां प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शाम को सांस्क्रतिक कार्यक्रम हुए। आईएमए, आगरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन ने साथी चिकित्सकों के साथ एमबीबीएस की पढाई से लेकर एक मुकाम तक पहुचने के अनुभव साझा किए। डॉ अतुल सारस्वत के निर्देशन में सांस्क्रतिक कार्यक्रम हुए। डॉ जेएन टंडन, डॉ अरुण कपूर, डॉ कैलाश विश्वानी, डॉ निखिल चतुर्वेदी, डॉ प्रेम शंकर बघेल, डॉ अलका वर्मा, डॉ राजेश भदौरिया, डॉ कंचन आदि मौजूद रहे।