आगरालीक्स… आगरा में कनाडा की युवती से योगा टीचर ने कोर्ट मैरिज की, इनके प्यार का किस्सा भी रोचक है, ये दोनों की योगा टीचर हैं और एक साल से एक दूसरे को जानते थे। ये दोनों बेंगलूरू में श्री रविशंकर के आश्रम में योगा टीचर हैं, सोमवार को आगरा में कोर्ट मैरिज की।
आगरा के दयालबाग निवासी विनीत वासदानी बेंगलूरू में श्री रविशंकर के आश्रम में योगा टीचर हैं, यहां उनकी मुलाकात कनाडा निवासी योगा टीचर जैकलिन से हुई, इसके बाद दोनों के बीच में प्यार हो गया। विनीत वासदानी कनाडा गए और जैकलिन के परिजनों से मिले, इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया, कागजी खानापूर्ति करने के बाद कोर्ट मैरिज की।
गले में माला डालने के बाद लकडी की काठी पर थिरके
सोमवार को विनीज और जैकलिन ने एडीएम एफआर राकेश मालपानी की कोर्ट में कोर्ट मैरिज की, इसके बाद लकडी की काठी काठी का घोडा सहित पुराने गानों पर थिरके।