आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों के पुनर्मिलन समारोह में सालों बाद डॉक्टर मिले, यादों के झरोखे से कुछ खटटी कुछ मीठी बातें हवा में उछलीं, इस आयोजन को सपफल बनाने के लिए पदमश्री डॉ डीके हाजरा और सर्जन डॉ एचएस असोपा ने डॉ आलोक मित्तल को सम्मानित किया।

रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र अपने परिवार के साथ पहुंचे, यहां एसएन मेडिकल कॉलेज में लेक्चर रूम से लेकर हॉस्टल देखा और ग्राउंड पर पसीना बहाया। शाम को होटल रेडिसन में जमकर मस्ती की। इस आयोजन के लिए डॉ आलोक मित्तल और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।