आगरालीक्स …आगरा के खंदारी ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, रोडवेज बस के नीचे आने से 10 वीं के छात्र की मौत, वह बस में चढ रहा था, पीछे से ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, छात्र बस के पहिए के नीचे आ गया और मौत हो गई। छात्र की 12 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली थी, छात्र की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
बुधवार दोपहर 12 बजे आगरा के खंदारी ओवरब्रिज के पास रोडवेज बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद बस बिजली के खंभे से जा टकराई, जिस समय बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, 10 वीं का छात्र सनी कुमार पुत्र राम नरेशन निवासी गांव नौहारी एटा बस में चढ रहा था। बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जा घुसी, इससे वह बस से नीचे गिर गया और बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में कई सवारी घायल हो गईं। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के लिए भटकते रहे परिजन मौत
घायल सनी को एसएन में भर्ती कराया गया, यहां से डॉक्टर ने निजी अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया, परिजन निजी अस्पताल ले गए, वहां से एसएन दोबारा भेज दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सनी को इलाज नहीं मिला, इलाज न मिलने से मौत हो गई।