Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Rs 120 crore may surrender in IT raid on SP Ex Minister Shiv Kumar Rathore, PL Sharma, Santosh Sharma in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rs 120 crore may surrender in IT raid on SP Ex Minister Shiv Kumar Rathore, PL Sharma, Santosh Sharma in Agra

234

आगरालीक्स… आगरा में सपा नेता शिव कुमार राठौर, होटल पीएल पैलेस के संचालक और आरपी इन्फ्रा कंपनी के 28 ठिकानों पर आयकर विभाग को 120 करोड का सरेंडर अघोषित आय स्वीकार करना की उम्मीद है, टीम 36 घंटे से कार्रवाई में लगी हुई है। कुछ ठिकानों पर सर्च और सर्वे पूरा हो गया है।
आगरा के सपा नेता पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर के सलोनी ग्रुप, होटल पीएल पैलेस के पीएल शर्मा, आरपी इन्फ्रा कंपनी के दिनेश राठौर, संतोष शर्मा के 28 ठिकानों पर छापे 36 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। गुरुवार को टीम को इन्वेस्टमेंट, एक्सपेंडीचर ​दर्शाने के दस्तावेज मिले हैं, आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, 120 करोड से अधिक का सरेंडर होने की आशंका है।
प्रधान आयकर निदेशक अमरेंद्र कुमार के नेत्रत्व में बुधवार सुबह 8 45 बजे आयकर विभाग के 200 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सपा नेता, लघु उद्योग निगम के पूर्व चेयरमैन शिव कुमार राठौर के महेश एडिबल आयल, सलोनी आयल ग्रुप, उनके द्वारा होटल पीएल पैलेस के संचालक, बुलंद हाउसिंग के मालिक रीयल एस्टेट कारोबारी पीएल शर्मा और आरवी इन्फ्रा के संतोष शर्मा के साथ पार्टनरशिप में आगरा इन्फ्रालैंड डेवलपर्स के नाम से रियल एस्टेट में पैसा लगाया था। आरवी इन्फ्रा में संतोष शर्मा के साथ शिव कुमार राठौर के भाई दिनेश राठौर पार्टनर है, यह कंपनी 2014 में बनाई गई थी, इसे इनर रिंग रोड सहित सडक बनाने के तमाम काम दिए गए थे।

28 ठिकानों पर 24 घंटे से कार्रवाई
आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम बुधवार सुबह से कार्रवाई कर रही है, गुरुवार सुबह तक टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी रही। टीम द्वारा आगरा में 19, मथुरा में दो, लखनऊ, राजस्थान में अलवर, कोटा, जोधपुर, दिल्ली में दो और कोलकाता में एक स्थान पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें से 16 जगहों पर आयकर सर्च और 12 परिसरों पर आयकर सर्वे चल रहा है।
कार में मिला कैश
कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की एक टीम को लखनऊ के परिसर में कार में कैश मिला। कई बैग और कार्टन में 500 रुपये के नोटों की गडिडयों को भरकर ले जाने की तैयारी चल रही थी, टीम ने उसे पकड लिया, पकडा गया कैश करीब पांच करोड बताया जा रहा है।

सलोनी बना बडा ब्रांड, आरवी इन्फ्रा ने बनाई सपा सरकार में सडके
आगरा के शमसाबाद में महेश एडिबल आयल द्वारा 1998 में सलोनी ब्रांड को बाजार में उतारा था। बुधवार को छापे वाले दिन सलोनी ग्रुप की छठवीं यूनिट का शुभारंभ हुआ होना था। वहीं, आरवी इन्फ्रा 2014 में दिनेश राठौर द्वारा बनाई गई, इसमें संतोष शर्मा पार्टनर हैं। दिनेश राठौर शिव कुमार राठौर के भाई हैं। इस कंपनी को इनर रिंग रोड सहित 1350 करोड के काम मिल गए।

इन कंपनियों की हो रही जांच
बुलंद हाउसिंग के संजय प्लेस में बन रहे सात मंजिला कारपोरेट पार्क, बुलंद बाटिका, बुलंद सिटी, बुलंद वैली, होटल पीएल पैलेस, दिनेश राठौर की कंपनी एनएनडी लैंडस, डीकेएनआर रियल एस्टेट महेश मिल्क पफूड प्रोडक्ट, महेश एडिबल आयल वेंचर, दाउजी डेवलपर्स, ब्लूम्सबरी रियल एस्टेट डेवलपर्स, योगीराज रियल एस्टेट कंसल्टेंट, आरपी इन्पफ्रावेंचर, सलोनी मोटल्स एंड होटल्स, महेश होटल्स, भोलेबाबा इन्फ्रा, जंपस्टीन कंसलटेंसी, टिवलाइट इन्फ्रा की जांच चल रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!