आगरालीक्स… आगरा में एक्सीडेंट के बाद खून से लथपथ 10 वीं के छात्र की जान बचाने के लिए एक कंपनी में कार्यरत युवती हॉस्पिटल के लिए दौडी, युवती को सलाम लेकिन छात्र की जान नहीं बचा सकी।
बुधवार दोपहर 12 बजे आगरा के खंदारी ओवरब्रिज के पास रोडवेज बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद बस बिजली के खंभे से जा टकराई, जिस समय बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, 10 वीं का छात्र सनी कुमार पुत्र राम नरेशन निवासी गांव नौहारी एटा बस में चढ रहा था। बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जा घुसी, इससे वह बस से नीचे गिर गया और बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में कई सवारी घायल हो गईं। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के लिए भटकते रहे परिजन मौत
हादसे के बाद सामने स्थित शोरूम पर कार्यरत शमा खान आ गई, वह अपनी गाडी से सनी को लेकर हॉस्पिटल पहुंची, वहां से उसे एसएन ले जाने के लिए कह दिया।
घायल सनी को एसएन में भर्ती कराया गया, यहां से डॉक्टर ने निजी अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया, परिजन निजी अस्पताल ले गए, वहां से एसएन दोबारा भेज दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सनी को इलाज नहीं मिला, इलाज न मिलने से मौत हो गई। शमा खान के हौसले को लोग सलाम कर रहे हैं।