आगरालीक्स…आगरा के अंबेडकर विवि में बडी कार्रवाई, डिग्री के लिए छात्र चक्कर लगा रहे हैं और अलमारी में तैयार डिग्रियां बंद हैं, कुलपति ने निरीक्षण के बाद कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।
आगरा के आंबेडकर विवि की डिग्री के लिए छात्रों को चक्कर लगाने पड रहे हैं, दलाल हजारों रुपये लेने के बाद डिग्री दिलवा रहे हैं, जो छात्र पैसे नहीं देते हैं उनकी तैयार डिग्री अलमारी में बंद कर रख दी जाती हैं। गुरुवार को कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित कुलसचिव केएन सिंह के साथ विभागों में गए, डिस्पैच विभाग की अलमारी खुलाई गई, इसमें तैयार डिग्री, प्रोविजनल डिग्री और माइग्रेशन रखे हुए थे। इन्हें डिस्पैच नहीं किया गया था, कर्मचारी निशांत पचौरी डिग्री डिस्पैच न करने के बारे में कोई जवाब नहीं दे सका, इस पर कुलपति ने कर्मचारी को फटकार लगाई, रात को कुलसचिव केएन सिंह ने कर्मचारी निशांत पचौरी को सस्पेंड कर दिया।