आगरालीक्स.. आगरा और मथुरा से ट्रेन से सफर करने वाले यात्री खबर पढ लें, गुर्जर आरक्षण के लिए आंदोलन शुरू होने के कारण ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
मथुरा से भरतपुर कोटा होकर मुंबई जाने वाली पांच ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। इन ट्रेनों को आगरा भोपाल के रास्ते गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सवाई माधोपुर में गुर्जरों ने आरक्षण की मांग को लेकर रेल पटरियों पर कब्जा कर लिया, इसके बाद रेलवे के आगरा कंट्रोल रूम की ओर से मथुरा के रेलवे अफसरों को भरतपुर, सवाई माधोपुर कोटा होकर जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
रूट डायवर्ट
मुंबई गरीब रथ गाड़ी को भरतपुर से वाया बांदीकुई होकर गुजारा गया। इसके अलावा मथुरा से गुजरने वाली मुंबई अमृतसर जनता एक्सप्रेस, नई दिल्ली मुंबई अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, निजामुद्दीन मुंबई राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस को आगरा भोपाल के रास्ते होकर गुजारा गया।
फाइल फोटो