आगरालीक्स… आगरा में अपने दोस्त के साब बैठी बीटेक छात्रा से गैंगरेप में पुलिस ने डेढ महीने में चार्जशीट लगा दी है, चार शातिरों ने बीटेक छात्रा के साथ गैंगरेप के साथ मारपीट और लूट की थी। पुलिस ने सुबूत जुटाने के बाद चार्जशीट लगाई है।
आगरा में 18 दिसंबर 2018 को पोइया घाट रोड पर बीटेक की छात्रा अपने साथी दोस्त के साथ बैठी थी, इसी दौरान चार युवक आए। उन्होंने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की, इसके बाद छात्रा से गैंगरेप किया। बदहवास हालत में स्थानीय लोगों ने छात्रा को घर पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी बहादुरपुर न्यू आगरा निवासी रोहित निषाद कन्हैयालाल निषाद मुकेश व खिन्नी को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है।
ये सुबूत जुटाए गए
लोकेशन घटना स्थल पर थी
पीडित छात्रा और उसके साथी ने चारों की पहचान की है
पीडित छात्रा ने अपने बयान में चारों छात्रों की पहचानने की बात कही है
आरोपियों से घटना के बाद लूटे गए टॉप्स और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं
बालों के सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं