आगरालीक्स… आगरा में मां सरस्वती की अराधना के साथ वसंत की खुशबू से दिलो दिमाग तरो ताजा हो गया है। दयालबाग के साथ ही शहर में जगह जगह वसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रविवार को आगरा में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की वंदना के साथ शहर वसंत की चादर ओडे हुए है। पीले रंग में सजे दयालबाग से लेकर घर पर पीले चावल बनवाए गए हैं। वसंत पर नजीर अकबराबादी आयोजन समिति द्वारा नजीर की होली प्रस्तुत की गई।