आगरालीक्स.. आगरा में पुलवामा आतंकी हमले से गम और गुस्सा है, शहीद आगरा के लाल का पार्थिव शरीर पहुंच गया है, शहादत को नमन करने के लिए आज आगरा बंद का आहृवाहन व्यापारी संगठनों द्वारा किया गया है।
14 फरवरी को पुलवामा, जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में 41 जवान शहीद हो गए, इसमें आगरा के कहरई ताजगंज निवासी सीआरपीएफ जवान कौशल कुमार रावत शहीद हुए हैं। शनिवार सुबह 3 30 उनका शव आगरा पहुंचा, उनके शव के पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड लग गई।
मचा कोहराम

शहीद कौशल कुमार रावत का शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया, उनके पिता, मां, पत्नी, बेटी, बेटों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
नौ बजे तक अंतिम दर्शन
शहीद कौशल किशोर रावत को पार्थिक शरीर सुबह 3 30 बजे आगरा पहुंच गया, उनके पार्थिक शरीर के दर्शन नौ बजे तक आम लो कर सकेंगे, इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में लोगों की भीड उमड पडी है, आस पास के गांवों के साथ ही शहर से लोग कहरई पहुंच रहे हैं।
आज आगरा बंद का आहृवाहन
शहादत को नमन करते हुए शनिवार को आगरा बंद का आहृवाहन किया गया है। आगरा व्यापार मंडल, श्री सराफा कमेटी सहित स्थानीय बाजारों की कमेटियों ने बंद का आहृवान किया है।