आगरालीक्स …आगरा के एक मॉल में कॉफी पी रही युवती के मुस्कुराने पर क्राइम ब्रांच का सिपाही पीछे पड गया, उसके नंबर पर मैसेज भेजने लगा, युवती ने डीजीपी को टवीट कर दिया। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
आगरा के एक मॉल में युवती कॉफी पी रही थी और ब्लू टूथ से किसी से बात कर रही थी। बात करते समय युवती मुस्कुरा रही था, मॉल में ही अपने साथियों के साथ क्राइम ब्रांच का सिपाही बैठा हुआ था, उसे लगा कि युवती उसे देख कर मुस्कुरा रही है। युवती कापफी पीने के बाद जाने लगी तो सिपाही ने उसकी एक्टिवा का नंबर लिख लिया।
नंबर से पता और मोबाइल लेने के बाद करने लगा मैसेज
सिपाही ने एक्टिवा के नंबर से युवती का पता और मोबाइल नंबर ले लिया, वह युवती को मैसेज करने लगा। युवती ने जिस नंबर से मैसेज आ रहे थे, उस पर फोन किया, उसने खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताते हुए दोस्ती के लिए कहा, युवती के इन्कार करने के बाद भी वह नहीं माना। युवती ने पूछा कि नंबर कहां से पता चला, उससे कहा कि क्राइम ब्रांच से हूं, किसी का भी नंबर ले सकते हैं।
डीजीपी को टवीट, किया लाइन हाजिर
युवती ने परेशान होकर डीजीपी को टवीट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच के सिपाही को बुलाया, उसे डांट लगाई, युवती से तहरीर देने के लिए कहा, जिससे मुकदमा दर्ज किया जा सके लेकिन युवती ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।