आगरालीक्स …आगरा में पुलवामा हमले के सरगना अजहर महमूद का साथ देने पर चीन के सामान की हर रोज होली जलेगी, इस बार चीन के आइटम से ही होलिका दहन किया जाएगा। श्री कैलाश मंदिर में गंगा यमुना तल पर जगमगाते दीपकों में आतंकी हमले को लेकर गुस्सा हैं,लौ तेज होती जा रही हे, मानो कह रही हो कि आतंकियों को जलाने के बाद ही ठंडक मिलेगी। ये आतंकी सीमा पार से आ रहे हैं और पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश ए मोहम्मद के सरगना अजहर महमूद का साथ देने के लिए चीन आ गया है। हर सोमवार की तरह इस बार गंगा यमुना आरती स्थल कैलश मंदिर का नजारा बदला हुआ था। आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गईं। दीप जलाए गए। गंगा यमुना मैया की आरती के बाद संकल्प लिया कि चीन का सामान ना खरीदेंगे और जो चीन का सामान मौजूद है उसकी होली जलाई जायेगी।यह सिलसिला होली तक चलेगा और इस बार होलिका दहन भी चीन के सामान का होगा,इस बार चीन की होली का दहन कैलाश मंदिर गंगा यमुना मैया के तट पर किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से गौरव गिरी महंत प्राचीन कैलाश मंदिर मदन मोहन शर्मा एडवोकेट संस्थापक अध्यक्ष श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी डॉ यादवेंद्र शर्मा भाजपा अमित रावत प्रांतीय मंत्री शिक्षण मंडल उमाकांत सारस्वत कुलकांत कुशवाह भानु प्रताप सिंह चौहान वीरेंद्र प्रताप सिंह बिक्रम शाह तरन रगठा विश्वपाल यादव रवि सिसोदिया विकास तिवारी अभिषेक अग्रवाल शिवम सोनू पंडित अमन सारस्वत नकुल सारस्वत आदि उपस्थित थे