आगरालीक्स.. आगरा में महिला क्रिकेट टीम की आउराउंडर पूनम यादव के घर पर चोरों ने धाबा बोल दिया, कैश और ज्वैलरी चोरी कर ले गए, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं, पुलिस टीम छानबीन में जुटी है।
आगरा की महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर पूनम यादव का सैनिकपुरम, मधु नगर सदर में घर है। यहां उनके भाई मुनेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वे 23 फरवरी रात 8 30 बजे पास में रहने वाले दोस्त के घर गए थे, एक घंटे बाद वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। कमरों में सामान बिखरा पडा था।
अलमारी के लोकर तोडकर ज्वैलरी और कैश ले गए
चोरों ने पूनम यादव के भाई के घर के ताले तोडने के बाद दो अलमारियों के लोकर तोडे, इसमें से कैश और ज्वैलरी चोरी कर ले गए, यह करीब 12 लाख के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी खंगाले गए हैं। जिस तरह से चोरी की घटना हुई है, रेकी के बाद चोरी की गई।