आगरालीक्स… आगरा में सीएनजी और पीएनजी के रेट बढा दिए गए हैं, पेट्रोल डीजल की तरह अब सीएनजी और पीएनजी के रेट भी बढने लगे हैं। हालांकि कॉमर्शियल पीएनजी के रेट में कमी की गई है।
आगरा में रसोई गैस की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी का इस्तेमाल लगातार बढ रहा है, यह सस्ता है इसलिए कनेक्शन की संख्या तेजी से बढी है। आगरा में 17 हजार पीएनजी के कनेक्शन है। पीएनजी के रेट में 90 पैसे से एक रुपये की बढोत्तरी की गई है। 45 एससीएम प्रति माह कनेक्शन के लिए पीएनजी के रेट प्रति एससीएम 23. 98 रुपये थे, यह बढकर 24 .90 रुपये प्रति एससीएम हो गया है। इससे अधिक का इस्तेमाल करने वालों को प्रति एससीएम 39. 60 रुपये देने होंगे। हालांकि कॉमर्शियल पीएनजी को ढाई रुपये कम किए गए हैं।
सीएनजी के रेट बढे
आगरा में 30 हजार सीएनजी के उपभोक्ता हैं, हर रोज करीब 72 हजार किलो सीएनजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीएनजी के रेट 59. 35 रुपये प्रति किलो थे, इसे बढाकर 61. 05 रुपये किलो कर दिया गया है।