आगरालीक्स… आगरा सहित कई शहरों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से तीन दिन तक धूल भरी तेज आंधी और बारिश के लिए अलर्ट किया गया है। 5 से 7 अप्रैल तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम केंद्र लखनउ द्वारा आगरा के साथ ही अलीगढ सहित प्रदेश के कई शहरों में आंधी और बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।
मौसम केंद्र, लखनउ द्वारा जारी किए गए अलर्ट में वेस्टर्न डिस्र्टेंबस से पूर्वी अफगानिस्तान से उठे तूफान का असर पश्चिमी राजस्थान पर दिखाई देगा। इससे धूल भरी तेज आंधी चलेगी।
इन शहरों में आंधी और बिजली की चमक

जारी किए गए अलर्ट में आगरा के साथ ही साहजहापुर, मुजज्पफरनगर, बिजनोर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुदृध नगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, फीरोजाबाद, महोवा, हमीरपुर, जालौन सहित अन्य शहरों में पांच से सात अप्रैल के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से धूल भरी आंधी के साथ बिजली की चमक और बूंदाबांद हो सकती है।
फाइल फोटो