आगरालीक्स… आगरा में मतदान का पर्व शुरु हो गया है, सबसे पहले वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइन लगी है, मौसम भी साथ दे रहा है, बारिश के बाद धूप निकली, लोग मतदान करने पहुंचने लगे हैं। सुबह सात से शाम छह बजे तक आगरा में आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं।
आगरा में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, बुधवार रात को हुई बूंदाबांदी के बाद निकली धूप में लोग सुबह सात बजे से पोलिंग बूथ पर पहुंच गए हैं। पोलिंग बूथ के बाहर लगी लाइन लंबी होती जा रही है, कुछ ही देर में लंबी हो गई है। मतदान करने के लिए बुजुर्गों से लेकर युवा लाइन में लगे हुए हैं, मतदान का उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है। आगरा की दोनों सीटों के लिए शाम छह बजे तक मतदान होना है।
आगरा लोकसभा सीट- नौ
फतेहपुरसीकरी सीट- 15
आगरा सुरक्षित सीट
मनोज सोनी- बसपा
एसपी सिंह बघेल- भाजपा
प्रीता हरित- कांग्रेस
रामजीलाल- पीस पार्टी
चंद्रपाल- आदर्श समाज पार्टी
राजा वाल्मीकि- राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी
हिमांशी- लोक गठबंधन पार्टी
बाबूलाल- निर्दलीय
हसनूराम – निर्दलीय
फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार
राजकुमार चाहर- भाजपा
राजबब्बर- कांग्रेस
श्रीभगवान शर्मा- बसपा
गुल चमन- वंचित समाज इंसाफ पार्टी
मनीषा सिंह- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
विजय सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
सर्वेश कुमार- भारतीय मजदूर जनता पार्टीे
सादाब नूर- आदर्श समाज पार्टी
सत्येंद्र बघेल- आम जनता पार्टी इंडिया
नरेश कुमार- निर्दलीय
पुरुषोत्तम दास- निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाहा- निर्दलीय
आरती शर्मा- निर्दलीय
थॉमसन मैसी- निर्दलीय
राम बहोरी निर्दलीय